Sagar- पिकअप से पकड़ाई ढाई लाख कीमत की शराब, दो गिरफ्तार, दमोह से ले जा रही थी खपाने
सागर में आबकारी विभाग की टीम ने शराब से भरा लोडिंग वाहन पकड़ा है। कार्रवाई में ढाई लाख कीमत की 50 पेटी शराब जब्त की है। टीम को देख मौके से दो आरोपी फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है, आबकारी विभाग के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दमोह की ओर से लोडिंग वाहन में बड़ी मात्रा में शराब का परिवहन किया जा रहा है। लोडिंग वाहन शराब लेकर सागर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई।
टीम ने बांसा-बलेह रोड पर स्थित ग्राम बिछुआ के पास चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान लोडिंग वाहन आते हुए दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान वाहन में सवार दो आरोपी सड़क किनारे गाड़ी छोड़कर भाग गए। टीम ने लोडिंग वाहन को पकड़ लिया। तलाशी ली तो वाहन से 50 पेटी पवार व्हिस्की की शराब बरामद हुई। मामले में टीम ने शराब और वाहन जब्त किया है।
आबकारी विभाग के एसआई सियाराम चौधरी ने बताया कि बिछुआ गांव के पास कार्रवाई कर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 70 जी 073 को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार ड्राइवर और एक अन्य आरोपी फरार हो गया।