प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! प्रेमी ने की नर्सिंग छात्रा के साथ कर दी बड़ी अनहोनी,
एमपी के नरसिंहपुर जिला अस्पताल में 12वीं की छात्रा की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ने बताया कि वह और छात्रा दो साल से रिलेशनशिप में थे। उसे शक था कि वह किसी और लड़के से भी बात करती है। इसी से आक्रोशित होकर छात्रा का गला रेत दिया। शुक्रवार को सांकल रोड स्थित पटेल वार्ड गली निवासी हीरालाल चौधरी की बेटी संध्या वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए अस्पताल पहुंची थी। दोपहर करीब 3 बजे इमरजेंसी वार्ड के बाहर काली शर्ट पहने एक युवक ने उस पर हमला कर फरार हो गया।
पुलिस ने रात में उसे हिरासत में ले लिया था। एसपी मृगाखी डेका ने बताया, छात्रा संध्या चौधरी (18) और आरोपी अभिषेक कोष्टि (22) की जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 2 साल पहले हुई थी। आरोपी का कहना है कि दोनों रिश्ते में थे। उसे शक था कि लड़की उसे धोखा दे रही है। परिजन से पूछताछ करने पर नई जानकारी मिल सकती है।
परिजन ने शनिवार को भी चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। परिजन ने शव को घर ले जाने से इनकार कर दिया और आरोपी को देखने की मांग पर अड़ गए। काफी समझाइश के बाद वे माने और शव लेकर घर गए। इस दौरान पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और परिजन को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी। रेडक्रॉस की ओर से भी 50 हजार की आर्थिक मदद दी जा रही है। एएसपी संदीप भूरिया के मुताबिक, अभिषेक कोष्टी नाम के युवक ने चाकू से संध्या नाम की छात्रा की गला रेत कर हत्या की है।
आरोपी कस्टडी में है। जांच के बाद आरोपी को अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोशिश करेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला जाए। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जाएगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।