रेत के कारोबार को लेकर भिड़ गए दो पक्ष हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल || SAGAR TV NEWS ||

 

 

नरसिंहपुर जिले भर की रेत खदानों को धनलक्ष्मी कंपनी द्वारा ठेके पर लिए जाने के बाद से लगातार जिले में खूनी संघर्ष जारी है। एक बार फिर रेत के अवैध कारोबार को लेकर दो ग्रामीण पक्ष आपस में भिड़ गए। सालीचौका थाना अंतर्गत दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड भी चली। जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। हैरान करने वाला मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घायलों को गाडरवारा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में एक बार फिर धनलक्ष्मी कंपनी पर ग्रामीणों ने गुंडागर्दी और धन बल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मारपीट कराने का आरोप लगाया है। घायलों का कहना है। की कंपनी के लोगों द्वारा उनके दुकानों में तोड़फोड़ लूटपाट और फिर मारपीट की गई। जिसकी उन्होंने गाडरवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अजय सनकत का कहना है। की प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।


By - Anuj Mamar (Narsinghpur MP)
28-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.