Sagar - दलित ओंकार के परिवार से मिलने रहली पहुंचे जीतू पटवारी, गौपाल के गढ़ से भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सागर जिले के रहली में 21 जून को हुए सनसनी खेज हत्याकांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए देवरी चौधरी गांव पहुंचे, उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और फिर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि दलितों पर कहीं पर भी कोई भी जगह पर मर्डर हो रहे हैं
उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग की उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में दलित होना क्या गुनाह हो गया है