स्कूल की छत का प्लास्टर गि-रने से दो छात्राएं घा-यल, रहली SDM और तहसीलदार मौके पर पहुंचे
सागर जिले की रहली विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदनपुरा में एक प्रायमरी स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गई हैं। घायल छात्राओं का प्राथमिक उपचार रहली स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही रहली एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार स्कूल का भवन 28 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसे मरम्मत की दरकार थी। लेकिन शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ।
विदित हो कि बारिश पूर्व शासकीय भवनों की मरम्मत हो जानी चाहिए, लेकिन लापरवाही के चलते ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं। इस हादसे से यह साफ हो गया है कि शिक्षा विभाग और प्रशासन को स्कूलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होना होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की मरम्मत के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह हादसा शिक्षा विभाग और प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। स्कूलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होना होगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। सरकार को भी चाहिए कि वह स्कूलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए।