बुंदेलखंड की बेटी काजल बघेल इटली शूटिंग वर्ल्ड कप में चमकाएंगी भारत का नाम

 

छोटे से गांव की काजल सिंह बघेल अब इटली में होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेलने जा रही हैं।छतरपुर जिले की काजल के पिता पुष्पेंद्र सिंह बघेल, जो एक शिक्षक हैं, उन्होंने बताया कि काजल का सिलेक्शन 2019 में खेलो इंडिया ट्रायल के दौरान हुआ था। इसके बाद वह भोपाल की शूटिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं और साथ ही कॉलेज की पढ़ाई भी कर रही हैं।

 

 

 

पिछले 5 सालों से काजल लगातार नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं और कई मेडल भी जीत चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया और अब एनआरआई शूटिंग टीम में उनका चयन हुआ है।

 

 

 


बुंदेलखंड में कबड्डी और खो-खो जैसे खेल ज्यादा लोकप्रिय हैं, लेकिन काजल का सफर कबड्डी से शुरू होकर शूटिंग तक पहुंचा। पहले काजल को शूटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन एक शूटिंग कैंप में उनका सिलेक्शन हुआ और वहीं से उन्होंने करियर बदलने का फैसला किया।

 

 

 

बता दें कि करीब 3 हजार बच्चों में से सिर्फ 3 का चयन हुआ, जिसमें काजल भी शामिल हैं। काजल 1 जुलाई को इटली के लिए रवाना होंगी और 4 से 9 जुलाई तक शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका यह सफर पूरे बुंदेलखंड और देश के लिए गर्व की बात है।


By - sagar tv news
23-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.