Sagar- रहली में 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार,आरोपियों का मकान गिराने की मांग पर अड़ा परिवार
सागर जिले में जमीनी विवाद ने युवक की जान ले ली है। रहली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी चौधरी में हुई 28 वर्षीय ओंकार अहिरवार की मर्डर का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मर्डर के 24 घंटे बाद भी पीड़ित परिवार ने मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया है और आरोपियों के मकान को गिराने की मांग पर अड़ा हुआ है।
शनिवार को स्कूल के पास धारदार हथियारों से की गई इस हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रहली-जबलपुर मार्ग पर 6 घंटे तक चक्काजाम किया।
मामला बढ़ते देख कांग्रेस के सागर ग्रामीण अध्यक्ष आनंद अहिरवार गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार की बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से करवाई। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मामले में एसपी से बात कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए एसपी से कार्रवाई का आश्वासन लिया है।