Sagar- DAP हुआ पुराना...अब नए फर्टिलाइजर का जमाना, किसान भाइयों के लिए मुनाफे का सौदा sagar tv news

 

सागर में खरीफ की फसल का रकबा पांच लाख हेक्टेयर से ज्यादा है. मानसून आने के बाद जहां बारिश होती जा रही है वहां बुवाई का काम तेजी से शुरू हो गया, लेकिन इसके पहले किसान डीएपी की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं. सागर के अलग-अलग खाद्य वितरण केंद्रों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. हजारों किसान परेशान हैं अब किसान अगर अपनी फसल से अच्छा उत्पादन लेना चाहते हैं, तो डीएपी की जगह पर दूसरी तरह के उर्वरक जैसे- एनपीके, ट्रिपल सुपर फास्फेट 18; 18; 18 19; 19; 19 20; 20; 13 20; 20;08 फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये डीएपी से अच्छे और सस्ते हैं.

 

 

सागर में कृषि विभाग के उप-संचालक राजेश त्रिपाठी बताते हैं कि खरीफ सीजन बहुत तेजी से चालू हो गया है. किसानों में डीएपी लेने के लिए होड़ लगी हुई है लेकिन यह फर्टिलाइजर इंपोर्ट होता है.

 

 


उन्होंने कहा कि किसान भाइयों से अनुरोध है कि हम लोगों के पास पर्याप्त मात्रा में एनपीके फर्टिलाइजर उपलब्ध है, जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और सल्फर समेत सभी तत्व होते हैं. डीएपी में केवल नाइट्रोजन और फास्फोरस होता है. उसके पीछे न भागें बल्कि जो एनपीके है, आप उसका उपयोग करेंगे, तो उससे फसल का ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिलेगा, ज्यादा अच्छी पैदावार मिलेगी, साथ ही आपकी धरती माता भी स्वस्थ रहेंगी और खेतों की उर्वरक शक्ति बनी रहेगी.

 

 

 


By - sagar tv news
21-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.