Sagar- मंत्री विधायकों पर बड़ा बयान दे गए स्वामी रामभद्राचार्य महाराज
सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोहआयोजित किया गया। जिसमे जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को मानद डी लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में स्वामी रामभद्राचार्य ने भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विधायक या मंत्री बनने से पहले आदमी के पास कुछ नहीं होता, लेकिन बनने के बाद सब कुछ हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसे खत्म करना जरूरी है।
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी जाएं, अपना काम ईमानदारी से करें। उन्होंने अंग्रेजी के बढ़ते प्रयोग पर चिंता व्यक्त की। कहा कि समारोह में सभी के अंग्रेजी में बोलने से ऐसा लगा जैसे वे लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बैठे हैं। एक ओर सरकार हिंदी को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर यहां अंग्रेजी का प्रयोग देखकर दुख हुआ। कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हर क्षेत्र में विकास जरूरी है।