सागर में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर की पुलिस वेरिफिकेशन की मांग
सागर के विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक सागर को पत्र लिखकर नगर के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आईएचएसडीपी, छत्रसाल नगर एवं किशोर न्यायालय आवासीय कॉलोनी में निवासरत लोगों के पुलिस वेरिफिकेशन की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि इन कॉलोनियों में अनाधिकृत रूप से कुछ आपराधिक तत्वों का भी जमावड़ा हो गया है, जिससे आए दिन यहां पर अपराध की घटनाएं घटित होती रहती हैं।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने कई बार विभिन्न मंचों पर इन कॉलोनी के निवासियों के पुलिस वेरिफिकेशन की मांग उठाई है, परंतु अभी तक इस पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई है। इसलिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि यहां पर अनाधिकृत रूप से रह रहे अपराधी किस्म के लोगों की पहचान करने के लिए यहां पर निवासरत लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन कर इन पर कार्यवाही करने हेतु आग्रह है।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पत्र की प्रतिलिपि मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, संभाग आयुक्त सागर, पुलिस महानिरीक्षक संभाग सागर, उप महानिरीक्षक सागर, कलेक्टर सागर, पुलिस अधीक्षक सागर, नगर निगम आयुक्त सागर को दी है। सागर के विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस वेरिफिकेशन की मांग की है। उन्होंने बताया कि इन कॉलोनियों में अनाधिकृत रूप से कुछ आपराधिक तत्वों का भी जमावड़ा हो गया है, जिससे आए दिन यहां पर अपराध की घटनाएं घटित होती रहती हैं। पुलिस अधीक्षक को इस मामले में कार्रवाई करने की आवश्यकता है।