SAGAR - गढ़ाकोटा पुलिस ने पकड़ी डेढ़ लाख की शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
सागर जिले के गढाकोटा में गुरुवार कि देर रात गढाकोटा पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की गई। जिसमें पुलिस द्वारा 28 पेटी अवैध शराब व सफेद रंग कि टाटा वोल्ट कार के साथ दो आरोपी को पकड़ा है
थाना प्रभारी रजनीकांत ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने को लेकर निर्देशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया था। देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग कि कार में भारी मात्रा में पथरिया तरफ से अवैध शराब लाई जा रही है। जिसके रहस मेला रहली रोड पर चैकिंग लगाई गई
ओर घेरा बंदी कर एक सफेद रंग कि एम पी 15 सी.बी 4078 टाटा वोल्ट कार को चैकिंग के दौरान पकड़ा और चेक करने पर उसमें 26 कार्टून पावर व्हिस्की ओर 2 कार्टून पावर फूल वीयर कुल 28 अवैध शराब पाई गई।ओर आरोपी बेद तिवारी ओर विक्रम गुप्ता निवासी सागर को अभिरक्षा में लिया गया ओर शराब को मौके से जप्त किया गया है कुल मसरूका 658000/- का है साथ ही आरोपी के विरुद्ध आवकारी अधिनियम कि धारा 34.2 की कार्रवाई की गई है साथ ही जप्त अवैध शराब के श्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है