Sagar- गुरुपूर्णिमा पर संतों का महासंगम अनिरुद्धाचार्य सहित बड़े संत जुटेंगे एक मंच पर sagar tv news
सागर में इस बार गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव-2025 भव्य और दिव्य होने जा रहा है, 2 से 10 जुलाई तक देश के बड़े बड़े संतो का आगमन इस पुण्य धरा पर होगा, बम्होरी रेंगुआ स्थित श्री देवराहा बाबा मंदिर प्रांगण में महंत स्वामी किशोरदास देवजू महाराज श्री गोरेलाल कुंज श्रीधाम वृंदावन के सान्निध्य में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन होने जा रहा है, आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। आयोजन समिति ने प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रियों को आमंत्रण पत्र भेंट किए हैं। सागर प्रवास के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को निमंत्रण पत्र सौंपा गया।
सद्गुरु शिष्य मंडल के सदस्य सागर और आसपास के जिलों में घर-घर जाकर पीले चावल के साथ निमंत्रण पत्र पहुंचा रहे हैं। समिति के अनुसार यह आयोजन भारतीय संस्कृति, गुरु परंपरा और भक्ति साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण है। भक्तमाल कथा के माध्यम से भक्त संतों के जीवन प्रसंग जनमानस तक पहुंचाएंगे। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
देश-विदेश से भी आएंगे गुरुभाई, मंडल के सदस्य : इस आयोजन में प्रदेश सहित देश-विदेश से गुरुभाई और मंडल के सदस्य पहुंचेंगे। कई राष्ट्रीय संतों का समागम भी होगा। इनमें अग्र मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य, रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार, पुंडरीक गोस्वामी, इंद्रेश उपाध्याय, अनिरुद्धाचार्य महाराज सहित कई संत शामिल होंगे।