Sagar- बारिश में कैसे निपटेगा सागर शहर जलभराव से, नगर निगम आयुक्त ने कही बड़ी बात
मानसून ने मध्य प्रदेश में एंट्री कर ली है। बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून प्रदेश में पहुंच गया है। सागर में 20 जून तक मानसून आ सकता है। वही बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने के लिए सागर नगर निगम ने पहले ही अपनी कमर कस ली थी।
करीब पिछले तीन महीनों से निगम अभियान बना कर शहर में नाली और नालों की सफाई का काम तेजी से कर रहा है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री की माने नगर निगम में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर ट्राली आने के बाद सफाई, और नालों की टेपिंग कार्य में तेज़ी आई है। अगले एक हफ्ते में 100 प्रतिशत काम पूरा हो जायेगा।
हलाकि इसके बाबजूद भी निगम आयुक्त शहरवासियों से साफ सफाई बनाए रखने की बात कही है अपील की है कि प्लास्टिक की बॉटल और दूसरी कचड़ा नालों में न डालें। कचड़ा, कचरा गाड़ी में डालने की बात की है। ऐसे में अब शहरवासियो से उम्मीद है की वो अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को समझेंगे।