Sagar-पुलिस के हाथ लगा बाइक चोर गिरोह, 6 दोपहिया जब्त, आरोपियों में तीन नाबालिग | sagar tv news |
सागर में लंबे समय बाद पुलिस ने किसी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कैंट पुलिस ने भैंसा क्षेत्र में एक ही घर से चोरी हुई तीन मोपेड का पता लगाने थाना स्तर पर एक टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरों की जानकारी जुटाई और 5 आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में 2 युवक और तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए कुल 6 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं, जिसमें 3 मोटर साइकिल व 3 मोपेड शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाये सामने आ रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भैंसा और करीला इलाके में दबिश दी। जांच में उपेंद्र पटेल निवासी भैंसा और अंश तिवारीनिवासी संत रविदास वार्ड करीला को हिरासत में लिया गया। साथ ही तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने सागर के कैंट थाना, सानौधा थाना और भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया है।
कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह बाजार और कॉलोनियों में घूमते थे। सुनसान और एकांत इलाकों में खड़ी बाइक व स्कूटी को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटा देते थे, जिससे पहचान न हो सके