एयरफोर्स जवान बहन की शादी में शामिल होने आए थे गांव, तिरंगे में लिपटा देख छलक उठे आंसू sagar tv news
एयरफोर्स में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन के पद पर तैनात ऋषिकांत विश्वकर्मा की सड़क हादसे में निधन हो गया। वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने नरसिंहपुर पहुंचे थे। उनके साथियों ने नागपुर से पहुंचकर तिरंगे के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। 35 वर्षीय ऋषिकांत तिन्दनी गांव के रहने वाले थे। वह कर्नाटक के बेलगाम में पदस्थ थे। दो दिन पहले नरसिंहपुर में ठेमी थाने के मलाह पिपरिया में कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी।
सड़क दुर्घटना में घायल ऋषिकांत का जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल (शनिवार) रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। नागपुर की बटालियन की मौजूदगी में प्रोटोकॉल सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव के बेटे को तिरंगा में लिपटा देखकर हर किसी के आंसू छलक उठे। ग्रामीण समेत उनके एयरफोर्स के साथियों ने ‘ऋषिकांत भाई अमर रहे’ के नारे लगाए।