बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान बड़ी कहासुनी, 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला
मध्य प्रदेश के सागर संभाग के दमोह जिले में लगातार हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस भी इन सबको लेकर सवालों के घेरे में है। दमोह शहर में लगातार ही अपराध अब चरम सीमा पर हैं, जिस पर लगाम लगाने में लगभग पुलिस भी असफल ही नजर आ रही है। बीती रात एक और मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय युवक राज अहिरवार पर बस स्टैंड के समीप चाय पीने के दौरान चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें वह घायल हो गया और जिसे घायल अवस्था में तुरंत ही जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पेट में फंसे चाकू को डॉक्टर द्वारा निकाला गया। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय राज अहीरवाल अपने दो दोस्त मोनू और विकास के साथ बस स्टैंड पर चाय पीने के लिए गया हुआ था,
जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मोनू ने राज पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल राज अहिरवार जिला चिकित्सालय दमोह में इलाजरत है। चाकू की इस घटना ने एक बार फिर दमोह पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। यह अपने आप में सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सवाल है और सवाल आम जनता से जुड़ा हुआ भी है। पुलिस प्रशासन व्यवस्था भी किस तरह चलाई जा रही है, यह एक बड़ा सवाल है। दमोह में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। हमें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करेगी।