सागर में आंधी-तूफान ने मचाया कोहराम, पेड़ टूटे, छप्पर उड़े और विद्युत लाइनों पर गिरे
सागर शहर में 14 जून 2025 को दोपहर लगभग एक बजे तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। आंधी-तूफान के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ टूट गए, छप्पर और टीनशेड उड़कर विद्युत लाइनों पर गिर गए, जिससे विभिन्न स्थानों पर विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। आंधी-तूफान के कारण 11 केव्ही फीडर शनिचरी और एक्सेंच दो स्थानों पर टीनशेड उड़कर 11 केव्ही लाइन पर गिरने से व्ही कॉस कम्पलीट पेनल पोल से अलग हो गया, जिससे उपकेन्द्र में लगे उपकरण व्ही.सी.बी एवं एम.ई. खराब हो गए।
इसके अलावा, 11 केव्ही सदर फीडर पर पेड़ गिरने से एच.टी. केबिल टूट गई, जिससे सदर क्षेत्र के अन्तर्गत कई इलाकों में विद्युत व्यवधान हुआ। विद्युत सुधार टीमों ने तत्काल विद्युत व्यवधान वाले क्षेत्रों में जाकर पेड़ हटाए, टीनशेड को अलग किया और विद्युत लाइनों/उपकरणों का सुधार कार्य किया। टीमों ने अथक प्रयास कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया।
इस कारण इतने इलाके प्रभावित रहे , शनिचरी, शुक्रवारी, बजरिया, ग्वाली मुहल्ला, कृष्णगंज वार्ड, टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र के रहवासियों को विद्युत व्यवधान से प्रभावित हुये हैं। सदर क्षेत्र के अन्तर्गत शास्त्री चौक, बिरजू चौराहा, गुडलक चौराहा, केन्ट थाना, वॉटर वर्क्स, राजीव गांधी पार्क, झांसी रोड, मोहाल नं. 02,14,16,17,18 समस्त सदर क्षेत्र में विद्युत व्यवधान हुआ। कलेक्टर परिसर, पीलीकोठी, जी.ए.डी. कालोनी, गोपालगंज क्षेत्र का के कुछ हिस्सों में विद्युत व्यवधान हुआ। शास्त्रीवार्ड, अंबेडकर चौराहा, अप्सरा टाकीज, आचरण प्रेस, तुलसीनगर, मोमिनपुरा, भगवानगंज, रेल्वे स्टेशन, विद्युत व्यवधान हुआ। इस अहमदनगर, श्रीरामनगर, श्रीरामकालोनी, चैतन्य अस्पताल, बालक काम्पलेक्स, द्वारिका विहार, सत्यमनगर, बाघराजवार्ड, वैशाली नगर क्षेत्रों में विद्युत व्यवधान हुआ।
आंधी-तूफान के कारण उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शिकायतों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसे एफओसी टीमों द्वारा सुधार कार्य किया जा रहा है। खराब मौसम होने के कारण उपभोक्ताओं को हुए विद्युत व्यवधान के लिए खेद है। सागर में आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया और विद्युत सप्लाई बाधित हुई। विद्युत सुधार टीमों ने तत्काल कार्रवाई कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया। हमें उम्मीद है कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी।