Sagar - किराने का उधार सामान नहीं देने पर बदमाशों ने दुकान में लगा दी आग, ढाई लाख का नुकसान
सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र से एक किराना दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है वहीं आरोपियों के द्वारा अंजाम दी गई है घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, इसके पीछे की वजह है पड़ोसियों को उधार सामान ना देना बताया जा रहा है, इस घटना में करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है घटना की सूचना पर मकरोनिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और अब इस मामले में रिपोर्ट लिखी जा रही है
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश अहिरवार पुरानी मकरोनिया के निवासी हैं वह अपने घर के एक हिस्से में किराना दुकान ऑल इन वन मार्ट के नाम से चलाते हैं जैसे कभी उनका बेटा शुभम तो कभी सुरेश इस पर बैठते हैं शुक्रवार की शाम पुरानी मकरोनिया के ही विशाल अहिरवार जादू अहिरवार प्रशांत अहिरवार उधार सामान लेने के लिए सुरेश की दुकान पर पहुंचे थे लेकिन उनके बेटे ने सामान देने से मना कर दिया तो कुछ कहा सुनी हुई और बाद में देख लेने की धमकी देकर चले गए, रात में यह युवक पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से भाग गए
सुरेश अहिरवार के मुताबिक उनका कुछ नगदी मिल नहीं रहा है और सामान जल जिसमें करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है