Sagar - भीषण गर्मी में आग का गोला बनी चलती हुई टवेरा, सिविल लाइन मकरोनिया रोड पर लगी भीड़
सागर के सिविल लाइन मकरोनिया रोड पर उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई जब अचानक एक चलती हुई तबेरा गाड़ी में अचानक से आग लग गई आज को देखते ही गाड़ी में सवार लोगों में आफरा तफरी मच गई, बड़ी मुश्किल से इस आग लगी हुई टवेरा से बाहर निकले और दूर जाकर खड़े हो गए इस तरह से गाड़ी में सवार लोगों ने अपनी जान बचाई , यह घटना आर्मी स्कूल के आगे और हॉक कैंटीन के बीच में हुई है,
मिली जानकारी के अनुसार रात 8:30 एक सफेद रंग की टवेरा कर मकरोनिया से शहर की तरफ आ रही थी कि तभी अचानक उसमें से आज की चिंगारी निकलते हुए दिखाई दी तो ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और फिर सभी को नीचे उतरा इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई , देखते ही देखते इसे आज की ऊंची लपेटे उठने लगी यह देख लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाएं जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं इधर घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाया, साथ ही ट्रैफिक को क्लियर किया