गर्भवती पत्नी ने किया Suicide, सदमें मे आया पति पहुंचा अस्पताल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई ब्लॉक के खिमलासा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती नवविवाहिता ने खुदको आग लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पति सदमे में आ गया उसे भी ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
दरअसल घटना खिमलासा थाने के पथरिया जेगन गांव की हैं। जहां 24 वर्षीय नवविवाहिता पिंकी अहिरवार नाम की एक महिला को लगभग 90 प्रतिषत जली हालत में सिविल अस्पताल खुरई लाया गया था। जिसे जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतका घर में चाय बनाने का कहकर किचिन में गई थी जिसने अंदर से दरवाजा बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों द्वारा छप्पर हटाकर अंदर जाकर आग बुझाने तक महिला पूरी तरह से जल चुकी थी। अस्पताल लाये जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक महिला 3 माह के गर्भ से भी थी। उसकी 9 माह की एक छोटी बच्ची भी है। घटना के बाद से उसका पति सदमे में है जिसका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी के बाद खुरई तहसीलदार इसरार अहमद खान व शहरी थाना पुलिस ने पंचानामा कार्यवाई करते हुये परिजनों के बयान लियेे। मायके पक्ष ने अभी तक कोई आरोप नही लगाये बताया जा रहा है कि घटना के कुछ समय पहले मृतिका अपने मायके पक्ष से वीडियो कालिंग पर बात करती रही। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


By - manoj badhwani
27-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.