अहमदाबाद प्लेन क्रै-श में जिं-दा ब-चे विश्वास रमेश, हा-द-से में पहले कंफर्म सर्वाइवर, मुआवजा का ऐलान

 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक व्यक्ति को जीवित पाया गया है, जो सीट नंबर 11A पर बैठा था। सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। व्यक्ति का नाम विश्वास रमेश है और वह लंदन का रहने वाला है। गुरुवार को एयर इंडिया का एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 241 लोगों की जान चली गई थी। विश्वास रमेश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ एयर इंडिया के विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर से यूके वापस जा रहे थे। उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक जोरदार आवाज हुई और प्लेन क्रैश हो गया। जब वह उठे तो चारों तरफ लाशें पड़ी थीं और हर तरफ विमान के टुकड़े ही नजर आ रहे थे।40 वर्षीय विश्वास रमेश ब्रिटिश नागरिक हैं। पिछले 20 सालों से वे लंदन में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। कुछ दिनों के लिए अपने परिजनों से मिलने भारत आए थे। गुरुवार को भाई अजय कुमार रमेश के यूके लौट रहे थे। इसी बीच प्लेन क्रैश हो गया था। लेकिन वह बच गए। बोर्डिंग पास के साथ-साथ जिंदा बचे शख्स का एक वीडियो भी सामने आया है।

 

 

विश्वास रमेश ने बताया कि उनके भाई अलग पंक्ति में बैठे थे, जिन्हें वे ढूंढ नहीं पा रहे हैं। अपने भाई को खोजने के लिए उन्होंने प्रशासन की मदद भी मांगी है। एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा घायलों का मुफ्त इलाज भी करवाया जाएगा। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विश्वास रमेश का जीवित बच जाना एक चमत्कार है।अहमदाबाद विमान हादसे से पूरे देश में दुःख का माहौल है। प्लेन पर 242 यात्री सवार थे। इसमें 2 पायलट और 10 क्रू मेम्बर भी शामिल थे। पैसेंजर्स में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश , 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई शामिल थे। करीब दोपहर 1:38 बजर रवाना हुई थी। उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अब तक 240 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं कई लोगों गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और टाटा ग्रुप ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। हमें उम्मीद है कि विश्वास रमेश जल्द ही अपने भाई को ढूंढ पाएंगे और उन्हें न्याय मिलेगा।


By - sagar tv news
13-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.