पृथ्वीपुर में बस कंडक्टर को किराया मांगना पड़ा महंगा | MP निवाड़ी न्यूज़

 

एमपी के निवाड़ी जिले में झांसी से टीकमगढ़ जा रही यात्री बस में किराया मांगना एक बस कंडक्टर को भारी पड़ गया। पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-37 पर KGN ट्रेवल्स की बस में ये घटना हुई। जिसका CCTV सामने आया है।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, बस में सफर कर रहे कुछ युवकों से जब कंडक्टर ने किराया मांगा, तो वे आक्रोशित हो गए और बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने कंडक्टर के साथ बस में ही जमकर मारपीट शुरू कर दी।

 

 

 

इस पूरी घटना का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस की सीट पर बैठे कुछ युवक अचानक कंडक्टर पर हमला कर देते हैं और उसे पीटना शुरू कर देते हैं। कंडक्टर किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन युवक नहीं रुकते।

 

 

 

घटना के बाद बस संचालक की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावर युवकों की पहचान कर रही है और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।


By - sagar tv news
13-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.