उज्जैन में पुलिस को बड़ी सफलता, भाटपचलाना पुलिस एक तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
एमपी के उज्जैन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भाटपचलाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स जब्त की है।
पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी देते हुए आईपीएस मयूर खंडेलवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भाटपचलाना पुलिस ने बीती रात रूनिजा रोड से बड़नगर निवासी नावेदउद्दीन नामक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह ड्रग्स जावरा निवासी शादाब नामक युवक से खरीदी थी। पुलिस अब शादाब की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।