Sagar- यात्री बस से शराब की तस्करी, ड्राईवर कंडेक्टर सहित 5 को पकडा, गुप्त सूचना से बिगड़ गया खेल
जल्दी पैसे कमाकर अमीर बनने के चक्कर में लोग 2 नंबर के काले धंधो में उतर रहे है, ऐसे लोग अवैध शराब के कारोबार से जुड़ कर इसे छिपाने लाने ले जाने के नए नए तरीके अपना रहे है, ताकि पुलिस की नजर से बचे रहे, ऐसे ही एक मामला सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है,
जहां यात्री बस से अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी मोतीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरूशरणम कम्पनी को रुकवाया और तलाशी ली, तो उससे दस पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 50 हजार रूपये आंकी गई है, पुलिस ने ड्राईवर कंडेक्टर सहित 5 आरोपी पकड़े है, यह यात्री बस भोपाल से सागर आ रही थी जिसे मोतीनगर चौराहे पर पकड़ा गया, पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है, साथ ही दो आरोपियों को भी पकड़ा गया है जिनसे पूछतांछ की जा रही है, थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने इसकी जानकारी दी