दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित| MP Congress News sagar tv news
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये कार्रवाई लक्ष्मण सिंह की पार्टी विरोधी गतिविधियों और बयानों के चलते की है।
लक्ष्मण सिंह ने 24 अप्रैल को राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर बयान दिए थे। उन्होंने उमर अब्दुल्ला को आतंकवादियों से मिला हुआ बताया था, वहीं राहुल गांधी को सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी थी।
इन बयानों पर कांग्रेस ने 9 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 10 दिन में जवाब मांगा। लक्ष्मण ने जो जबाब दिया वो पार्टी को संतोषजनक नहीं लगा , जिसके बाद अनुशासन समिति ने निष्कासन की अनुशंसा की और आलाकमान की मंजूरी के बाद उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया।
लक्ष्मण सिंह पूर्व सांसद और विधायक रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर मंत्री न बनाए जाने से वे लंबे समय से नाराज़ थे।