MP में 25,000 लोगों ने छोड़ा हिंदू धर्म, राम-कृष्ण को ईश्वर नहीं मानने की ली शपथ | बौद्ध धर्म अपनाया

 
एमपी में एक साथ करीब 25,000 लोगों ने भगवान को ना मानने की शपश ले ली और हिन्दू धर्म छोड़ दिया। इसका ये वीडियो भी वायरल हुआ। 8 जून को एमपी के ग्वालियर बौद्ध महासम्मेलन में मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आए हजारो लोगों ने ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को ईश्वर न मानने की शपथ ली। 
जिले के भितरवार स्थित धाकड़ खिरिया बुद्ध विहार में मंच पर भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो की मौजूदगी में करीब 25,000 लोगों की भीड़ थी। तीन प्रदेशो से आए इन लोगों ने एक स्वर में शपथ ली—मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानता, और उनकी पूजा नहीं करूंगा।
 
 
बाद में दीपक बौद्ध नाम के युवक ने शपथ का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा—25,000 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़ा। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने इसे सामाजिक समरसता के खिलाफ बताया और चेतावनी दी कि इससे समाज में विघटन हो सकता है।
 
 
दरसअल आयोजन 96 गांवों की जाटव सुधार समिति द्वारा किया गया। तीन दिवसीय बौद्ध धम्म महासम्मेलन की शुरुआत 6 जून को हुई थी। पहले दिन लगभग 5-7 हजार लोग शामिल हुए, दूसरे दिन यह संख्या 12,000 तक पहुंची और तीसरे दिन 25,000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य था पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं को त्यागकर बौद्ध धर्म को अपनाना। शपथ में यह भी कहा गया कि भगवान बुद्ध को विष्णु का अवतार नहीं माना जाएगा और ब्राह्मणों से कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं कराया जाएगा

By - sagar tv news
11-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.