Sagar-फूल के चौड़ी हो गई दर्जी पिता की छाती, तीनों बेटियां पुलिस में भर्ती, वर्दी पहनकर आईं तो...
सागर के रहली नगर के पास एक छोटा सा गांव खमरिया है. इस गांव में टेलर मास्टर जमना प्रसाद भदौरिया रहते हैं, जिनकी तीन बेटियां हैं. उनके आर्थिक स्रोत का माध्यम केवल दुकान ही है. बचपन से ही देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर चलने वाली इन बेटियों ने किताबों को अपना सच्चा साथी बना लिया.
एक-दूसरे के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी. ये तीनों बहनें शुरू से ही पुलिस या सेना में जाने का सपना देख रही थीं. महज 5 साल के अंतर में तीनों बहनों ने पुलिस में भर्ती होकर पिता का सपना पूरा कर दिया.