ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर वर्कर ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर में ब्यूटिशियन का काम करने वाली भोपाल की एक युवती ने एक युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में गंभीर आरोपों के तहत शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है की इस आरोपी ने उसे अपना असली धर्म छिपा कर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए फिर शादी से मुकर गया।
पीड़ित युवती ने बताया कि वो छतरपुर के रहने वाले युवक मुकीम कुरैशी से सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार हो गया। युवती के अनुसार, युवक ने पहले उसे प्रेम के झांसे में लेकर एक निजी होटल में संबंध बनाए और फिर स्पा संचालक के घर पर भी घटना को दोहराया। ये सब उसने अपना धर्म छिपा कर किया। वही जब सच्चाई सामने आई तो आरोपी ने उससे बात करना बंद कर दिया और शादी से भी मुकर गया।
पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।