पत्नी 15 दिन से लापता चार साल की बेटी और 16 महीने के बेटे के साथ कलेक्टर-एसपी कार्यालय पहुंचा मजदूर
एक पति पिछले 15 दिनों से अपनी लापता अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है। एमपी के शिवपुरी में वो अपनी 4 साल की बेटी और 16 महीने के बेटे के साथ कलेक्टर-एसपी कार्यालय इस उम्मीद में पहुंचा की हो सकता है उसकी पत्नी जल्द ही मिल जाये। दरसअल शिवपुरी के लुधावली वेयरहाउस के पास रहने वाले मजदूर आकाश बाथम की पत्नी रेनू 15 दिनों से लापता है।
आकाश ने बताया कि रात को घटना 25 मई की हैँ, वह पत्नी के साथ खाना खाकर सो गया था। सुबह उठा तो पत्नी घर में नहीं थी। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद उसी दिन थाना देहात में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रेनू अपना मोबाइल फोन साथ ले गई है। फोन लगातार बंद आ रहा है।
आकाश ने अधिकारियों से मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की गुहार लगाई है। दो छोटे बच्चों का माँ के बिना बुरा हाल है। कलेक्टर और एसपी को दिए आवेदन में आकाश ने कहा कि वह मानसिक और पारिवारिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पत्नी की जल्द से जल्द तलाश कर परिवार से मिलाने की मांग की है।