तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई | MP Panna News

 

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तहसीलदार चंद्रमणि सोनी जिले की रैपुरा तहसील में पदस्थ है। तहसीलदार ने एक दंपति से उनकी पैतृक जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के बदले 9 हजार रुपए की मांग की थी।

 

 

 

यह मामला दमोह जिले के रहने वाले कल्याण सिंह लोधी और उनकी पत्नी द्रौपदी बाई से जुड़ा है। द्रौपदी बाई की पुश्तैनी जमीन पन्ना जिले के रैपुरा तहसील स्थित पिपरिया कला गांव में है, जिस पर उनके ही कुछ रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया था। जमीन खाली कराने के लिए 26 दिसंबर 2024 को तहसीलदार की अदालत में भू-राजस्व संहिता की धारा 250 के तहत वाद दायर किया गया था।

 

 

 

मामले में आदेश पारित करने के बदले तहसीलदार चंद्रमणि सोनी ने 9 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। उन्होंने पहले अपने निजी वाहन चालक इंद्रपाल सिंह लोधी के जरिए 4 हजार रुपए ले भी लिए थे। पर जब इसके बाद भी आदेश नहीं मिला, तो कल्याण सिंह ने सागर लोकायुक्त से शिकायत दर्ज कराई।

 

 

 

शिकायत की पुष्टि के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में निरीक्षक रोशनी जैन ने जांच की। शिकायत सही पाई गई तो टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। 9 जून 2025 को तहसीलदार को उनके शासकीय आवास पर 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।


By - sagar tv news
09-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.