इंदौर राजा मर्डर केस : पत्नी सोनम मास्टरमाइंड या निर्दोष ? दो कहानियाँ सामने आईं

 

शिलांग में हनीमून ट्रिप पर हुई इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में आरोपी पत्नी सोनम को लेकर दो कहानियां सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस ने उनकी पत्नी सोनम के अलावा 4 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जहाँ पहली कहानी पुलिस की है। पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा जो सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था उसके साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।

 

 

 

 

इस हत्या में उन दोनों के अलावा विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 3 और आरोपी इस साजिश में शामिल थे। वही सोनम को लेकर ये कहा जा रहा है की सोनम ने खुद को निर्दोष बताया है। गाजीपुर पुलिस के सामने उसने कहा कि “उसे किडनैप किया गया था और वह एक पीड़ित हैं,” जिससे स्पष्ट है कि वह खुद को हत्या की साजिश में आरोपी नहीं मानती बल्कि उसकी एक गिरफ्तारी कहानी है। जबकि सोनम ने ये भी कहा है कि उसने उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण किया, न कि पुलिस उसे पकड़ा है ।

 

 

 

 

पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपना इकबाले जुर्म किया है। जिसमे उसने बताया की उसने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। वो शादी के लिए मजबूर की गई थी और वह अपने प्रेमी से अब भी संपर्क में थी। उसने बताया कि वह राजा के साथ शादी करके खुश नहीं थी, इसलिए उसने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी कि हनीमून ट्रिप पर जाकर राजा की हत्या कर दी जाए।

 

 

 

हत्या के बाद सोनम फरार हो गई और एक हफ्ते से लगातार रात के समय सफर करके पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी। लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से उसे शिलॉन्ग से 1132 किलोमीटर दूर गाजीपुर से दबोच लिया


By - sagar tv news
09-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.