कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू, भारी नुकसान की आशंका

बुरहानपुर शहर के लोधीपुरा क्षेत्र स्थित बीटी मिल उद्योग नगर में रविवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि 10 किलोमीटर दूर से उठता धुआं साफ नजर आ रहा था। फैक्ट्री के भीतर कपड़ा बड़ी मात्रा में रखा हुआ था, जिससे आग ने तेजी से फैलकर भयानक रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस, नगर निगम की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन घटना के दो घंटे बाद भी स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पाया है।

 

 

 

जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम पल्लवी पौराणिक, सीएसपी गौरव पाटिल, नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बल ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया है। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन की प्राथमिकता आग पर काबू पाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने की है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। नगर निगम, पुलिस प्रशासन और जिले की सभी फायर फाइटर टीमें आग बुझाने के प्रयासों में जुटी हुई हैं। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


By - sagar tv news
08-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.