सागर- कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, 32 पदाधिकारियों पर समय पर सेवाएं न देने पर 41 हजार से अधिक का जुर्माना
सागर- कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, 32 पदाधिकारियों पर समय पर सेवाएं न देने पर 41 हजार से अधिक का जुर्माना
सागर कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर जिले के 32 पदाधिकारियों के खिलाफ समय पर सेवाएं न देने, कार्यों में लापरवाही बरतने एवं प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण न करने पर 41,000 रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। इस सूची में राहतगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ एस.के. प्रजापति समेत 31 सचिव शामिल हैं। इन अधिकारियों द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (क) का उल्लंघन करते हुए आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं किया गया। इसलिए इनके खिलाफ अर्थदंड के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे जुर्माने की राशि तीन दिनों के अंदर जमा करें।
श्री एस. के. प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत राहतगढ़
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सेवाओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण को प्राथमिकता दें ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जुर्माने की राशि तीन दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य है।