किराए के मकान में रह रही थी तीन महिलाएं, कॉलोनी के लोगो ने बुलाई पुलिस | MP Khargone News
एक मकान में किराये से रह रही महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए। इलाके के लोग इखट्टा हो गए। सभी उस महिला और उसके साथ दूसरी दो महिलाओ के खिलाफ नारे लगाने लगे, तीनो की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस को भी बुलाया गया। सभी महिलाओ को पुलिस वाहन में बैठा कर साथ ले गयी। दरसअल मामला मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र की बाहेती कॉलोनी है यहाँ स्थानीय रहवासियों, खासकर महिलाओं ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में एक बाहरी महिला ने मकान किराए पर लेकर रात के समय अनैतिक गतिविधियाँ शुरू कर दी हैं।
इस सूचना के बाद कॉलोनी की महिलाओं ने बजरंग दल को जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, बजरंग दल के सदस्यों के साथ एकत्र होकर हंगामा करने लगे।सूचना मिलने पर सनावद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने के प्रयास किए। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनमें एक मकान संचालक और दो अन्य महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस इन तीनों से थाने में पूछताछ कर रही है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। मामला फिलहाल जांच के अधीन है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।