रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी के बीच विवाद, ट्रेन में चढ़कर हुई फरार महिला | MP Seoni News
सिवनी रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ (पंजाब) से भागकर आई महिला नेहा को ढूंढते हुए उसका पति सुखजिंदर सिंह सिवनी पहुंचा। जैसे ही स्टेशन पर सुखजिंदर की पत्नी से मुलाकात हुई, उसने उसे वापस साथ चलने के लिए कहा।
पत्नी के इनकार करने पर पति ने आपा खो दिया इस पर विवाद बढ़ गया और पति ने महिला को पकड़ लिया। पति ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और यात्रियों से भी बदसलूकी की।आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की। तब तक महिला मौके का फायदा उठाकर ट्रेन में चढ़कर वहां से चली गई।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पति को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू समस्या है और मामले की जांच जारी है।