सोहागी घाटी में बड़ा सड़क हादसा, 7 तीर्थयात्रियों की मौ-त | MP Rewa Accident News | sagar tv news
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी घाटी में शनिवार को एक गंभीर सड़क हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरे एक ऑटो पर सीमेंट से लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में सात लोगों की दुखद मौत हो गई, जिनमें मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बल्कर ट्रक ने घाटी में ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की और असंतुलित होकर सीधे ऑटो पर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज रीवा के अस्पताल में जारी है।सभी यात्री रीवा जिले के मऊगंज के नईगढ़ी गांव के रहने वाले थे और प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे।
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने जानकारी दी कि हादसे के बाद सोहागी घाट से टोल प्लाज़ा तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्लियर कराया। बता दे की एक दिन पहले एमपी के झाबुआ में भी ऐसा ही हादसा हुआ था जिसमे 9 लोगो जान चली गयी थी।