केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं हरियाणा सरकार के मंत्री महिपाल ढांडा ने आज बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंत्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर केन्द्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर आज उज्जैन आई इस दौरान उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति द्वारा श्रीमती सावित्री ठाकुर का सम्मान किया गया। वहीं इसी प्रकार हरियाणा के उच्च एवं स्कूली शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी अपने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान मन्दिर समिति के सहायक प्रशासक गिरीश तिवारी ने श्री ढांडा का स्वागत और सम्मान किया।