MP: सिवनी में नशे में धुत पुलिसकर्मी का हंगामा, Video Viral
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करता दिख रहा है। यह घटना सिवनी के प्रसिद्ध बड़े जैन मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां वह पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों से विवाद करता नजर आया।
बताया जा रहा है कि इसी पुलिसकर्मी का इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बाहुबली चौक स्थित एक दुकान पर दुकानदार से अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दिया था।
फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।