बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग उतरे सड़कों पर, घंटो लगा रहा चक्काजाम
दमोह जिले में यह चक्का जाम कोई आपसी विवाद नहीं बल्कि सागर नाका हिरदेपुर गऊपुरा क्षेत्र में गहराए हुए जल संकट के लिए है..वही जल संकट इतना कि लोगों को जन बच्चों के साथ अब सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा यहां तक की स्थानीय निवासी ताराबाई बताती हैं कि हम पानी को खरीदने के लिए भी तैयार है पर अफसोस पानी की उपलब्धता करा पाना जिला प्रशासन बस का नहीं है वही सरकार द्वारा नल जल योजना की भी यहां पोल खुलती हुई नजर आई....
दरअसल बीते दिनों सागर नाका क्षेत्र पानी को लेकर जमकर हंगामा हुआ वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हम काफी समय से पानी के लिए परेशान है शासन जिला प्रशासन हमारी इस समस्या को पूरा नहीं करता है वही आश्वासन पर आश्वासन के भरोसे ही यह सब काम भगवान भरोसे चल रहे हैं.....
देखने लायक होगा जिला प्रशासन इस पानी की समस्या को स्थानीय लोगों को एक बार पुनः आश्वासन देता है या फिर इस क्षेत्र में गहराए हुए इस जल संकट से यह क्षेत्र कब निजात पाता है साथ ही जो नजारा आज देखा गया है वह पानी के लिए भविष्य में भी देखने को मिलता है....