राजनीति के इन 6 दिग्गज नेताओं की पत्नियां देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर
जिस तरह बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं, उसी तरह राजनीति जगत से जुड़े लोग भी अपने ग्लैमर से सुर्खियां बटोरते हैं। इन नेताओं की पत्नियां न सिर्फ खूबसूरती में बल्कि शालीनता और स्टाइल में भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। आज हम आपको ऐसे 5 राजनेताओं से मिलाने जा रहे हैं, जिनकी पत्नियां खूबसूरती के मामले में बड़ी सी बड़ी एक्ट्रेसेस को भी टक्कर दे सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन पॉलिटिशियंस की खूबसूरत पत्नियों के बारे में
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, जो गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं, फेमिना की "50 सबसे खूबसूरत महिलाओं" की लिस्ट में आ चुकी हैं।
जब भी बात खूबसूरत राजनेताओं या पॉलिटिशियंस की बीवियों की होती है तो उसमें समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम जरूर शामिल होता है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी की सांसद, अपनी सादगी और ब्यूटी विद ब्रेन की पहचान रखती हैं।
सारा अब्दुल्ला, सचिन पायलट की पत्नी और फारूक अब्दुल्ला की बेटी, अपनी ग्रेसफुल पर्सनालिटी से लोगों का ध्यान खींचती हैं।
वहीं दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की पत्नी सृजाम्या शाही घराने से हैं और बेहद खूबसूरत भी हैं।
पूजा शेट्टी देवड़ा, मिलिंद देवड़ा की पत्नी हैं और खुद अपनी एक अलग पहचान रखतीं हैं वे एक फिल्म प्रोड्यूसर और ग्लैमर-इंटेलिजेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।
वही महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस जिनकी खूबसूरती और फिटनेस हर कोई कायल है। वो एक भारतीय बैंकर, अभिनेत्री, गायक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
ये महिलाएं अपने-अपने अंदाज में न सिर्फ नेताओं की जीवनसंगिनी हैं, बल्कि खुद में एक प्रभावशाली शख्सियत भी हैं।