रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का पर्दाफाश, चार आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार | sagar tv news |
एमपी के शहडोल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को RPF और GRP की संयुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के अंतिम छोर पर सघन जांच अभियान के दौरान की गई। संभावित संदेह के आधार पर पकड़े गए चार युवकों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके बैगों से भूरे टेप में लिपटे कुल 5 पैकेट गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 10.90 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹2,01,800 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र पटेल, राजा पटेल, अजय कुमार पटेल और कोदू लाल यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मध्यप्रदेश के मैहर जिले के रहने वाले हैं और उड़ीसा के एक कैंपस स्टेशन से गांजा लेकर शहडोल होते हुए मैहर जा रहे थे।
आरपीएफ द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपियों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी शहडोल ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आर.एम. झरिया, उप निरीक्षक, GRP शहडोल ने बताया कि हमारी नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्धों को पकड़ा गया, समय पर कार्रवाई से बड़ी तस्करी रोकी गई।