बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हॉट एयर बलून सफारी की हुई शुरुआत || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

टाइगर स्टेट और लेपर्ड स्टेट का दर्जा मिलने के बाद मध्यप्रदेश ने पर्यटन क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देश की पहली हॉट एयर बलून वाइल्ड लाइफ सफारी की शुरुआत हुई है। शॉट दुनिया भर में बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आने वाले सैलानियों के लिए एक और रोमांच जुड़ गया है। अब अफ्रीका के जंगलों की तरह भारत के जंगलों में भी सैलानी हॉट एयर बैलून का सफर कर सकेंगे। हॉट एयर बलून का ये सफर टाइगर रिजर्व के बफ़र क्षेत्र में होगा जहां वन्यजीव प्रेमी ऊंचाई से बाघ,तेंदुए, इंडियन स्लोथ बियर सहित कई अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। बाईट 12 साल पहले भारत में हॉट एयर बैलून की शुरुआत करने वाली स्काई वाल्ट्ज कंपनी को मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हॉट एयर बैलून सफारी का लाइसेंस दिया गया है। बांधवगढ़ आने वाले देशी विदेशी सैलानियों की बड़ी संख्या देखते हुए कंपनी को उम्मीद है कि भारत के जंगलों की खूबसूरती देखने इस सफारी को पर्यटकों का अच्छा समर्थन मिलेगा।


By - Rajkumar Goutam
25-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.