सिंहस्थ 2028 तैयारियों में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, सिंहस्थ के लिए हाईटेक निगरानी का आगाज़
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर एमी के उज्जैन प्रशासन अब अत्याधुनिक तकनीकों की ओर अग्रसर हो रहा है। इसी कड़ी में आज रामघाट क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण किया गया। यह प्रदर्शन चेन्नई की ड्रोन निर्माता कंपनी आरफ्लाय इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उज्जैन के रामघाट क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का लाइव डेमो आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन, नगर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयूर खेंडेलवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ड्रोन प्रदर्शन चेन्नई स्थित आरफ्लाय इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि कर्नल गगन (सेवानिवृत्त) और उनकी टीम ने Rfly Micro ड्रोन की क्षमताएं प्रदर्शित कीं। यह तकनीक सिंहस्थ 2028 जैसे विश्वस्तरीय आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
रीयल-टाइम निगरानी, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की तुरंत पहचान, ट्रैफिक मूवमेंट की हवाई निगरानी, दुर्घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों की रियल-टाइम ट्रैकिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में चौबीसों घंटे नजर, आपातकालीन स्थिति में त्वरित आकलन, राहत-बचाव कार्यों में सहायक, घाटों पर गंदगी, जलभराव की पहचान, सीधे नगर निगम को सूचना प्रेषित, सीधा वीडियो फीड कंट्रोल रूम में, भीड़ के व्यवहार का विश्लेषण, नाईट-विज़न ड्रोन से रात में निगरानी, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, पुलिस अधीक्षक उज्जैन: ड्रोन तकनीक सिंहस्थ 2028 में हमारी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी... कर्नल गगन सेवानिवृत्त हमारे ड्रोन प्लेटफॉर्म बेहद उन्नत हैं और हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।