इन किसानो ने अधिकारियो पर लगाए लापरवाही के आरोप आंदोलन की दी चेतावनी |STVN INDIA |SAGAR TV NEWS

 



किसानों को राहत राषि न मिलने से भारतीय किसान संघ के दर्जनों किसानों ने सागर जिले के खुरई में एसडीएम कार्यालय के सामने नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । इन किसानों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दे की खरीफ की फसल की राहत राषि की सूची में खुरई का नाम न होने से किसानों में भारी नाराजगी है। दरअसल हाल ही में प्रदेष सरकार से खरीफ फसल के खराब होने के एवज में राहत राषि वितरण किया गया। जिसमें सागर जिले की खुरई तहसील सहित 4 तहसीलों के नाम नहीं है। किसानों ने प्रषासनिक अधिकारियों पर सर्वे सूची नही भेजे जाने का आरोप लगाया है। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी सहित दोषी अधिकारियों पर मामला दर्ज कराने की बात कही है। बाईट वहीं इसको लेकर वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी का कहना है कि जो सर्वे हुआ था वह बाढ़ प्रभावित का हुआ था इस क्षेत्र में कोई बड़ी नदी न होने के कारण ऐसा सर्वे नहीं हुआा है। अन्य सर्वे की रिपोर्ट भेजी गई है।


By - manoj badhwani
25-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.