महिला वन कर्मी ने भाजपा नेता पुत्र पर लगाए अभद्रता, धमकाने के आरोप || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

विदिशा जिले के शमशाबाद वन विभाग के दर्जनभर वनकर्मी पुलिस थाने पहुँचे। जहाँ उन्होंने भाजपा नेता बाबुलाल यादव के बेटे रामराज यादव पर गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इसकी लिखित शिकायत की गयी है। जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर को वनकर्मी पूजा शर्मा को विदिशा उड़न दस्ते का फोन आया कि फतेहपुर कक्ष क्र.290 पर जेसीबी मशीन से वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कुआँ खोदा जा रहा है। जिस पर पूजा शर्मा ने मौके पर जाकर भाजपा नेता बाबूलाल पुत्र रामराज की जेसीबी को मौके पर जाकर पकड़ लिया। लेकिन नेता पुत्र उसे लेकर भाग गया। ऐसा आरोप है। की राजनैतीक पैठ के चलते वो उन्हें धमका रहे हैं। वनकर्मी का कहना है। की विधायक के दबाव के चलते कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
वहीँ दूसरी तरफ जेसीबी मालिक भाजपा नेता बाबुलाल यादव के पुत्र ने भी एक आवेदन वनकर्मियों के खिलाफ थाने में दिया है। पुलिस का कहना है की दोनों पक्षों से आवेदन आये हैं जांच कर रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्यवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
25-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.