मुझे बीवी से बचाओ! एसपी ऑफिस में चोटें दिखा फफक पड़ा युवक | sagar tv news |

 

पत्नी द्वारा पति को प्रताड़ित करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब दमोह से ऐसा ही मामला सामने आया है. पत्नी के जुल्मों से तंग आकर एक युवक पूरे परिवार को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा और राहत की मांग की.मामला देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत ग्राम हथना का है.

 


जहां 28 वर्षीय अनुज मिश्रा अपनी मां व बड़ी मां के लेकर अधिवक्ता मनीष नगाइच के साथ लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा. पीड़ित परिवार बार-बार शिकायत एवं आवेदन दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से खफा होकर एसपी ऑफिस पहुंचा था. पीड़ित पति अनुज मिश्रा ने बताया "उनकी पत्नी प्राची मिश्रा विवाह के बाद से लगातार परेशान कर रही है.

 


पीड़ित पति अनुज मिश्रा का कहना है "उसकी पत्नी मायके वालों के कहने पर घर में मारपीट एवं झगड़ा करती है. वह घर के कैमरा तोड़ चुकी है एवं एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान कर चुकी है. केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनकी मां और बड़ी मां के साथ भी मारपीट करती है. परिवार में ऐसा कोई सदस्य नहीं है, जिसके साथ उसने मारपीट न की हो. इस संबंध में मैंने कई दफा जबलपुर नाका चौकी एवं एसपी ऑफिस में आवेदन दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी से परेशान होकर वह अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस में जाने देने आया है. पीड़ित पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता है.

 

 

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मनीष नगाइच ने बताया "देश में महिलाओं के लिए तो सारे कानून है लेकिन पुरुषों के लिए ऐसा नहीं है. इसी बात का महिलाएं गलत फायदा उठाती हैं. प्राची मिश्रा अपने पति और परिजनों के साथ मारपीट करती है. उनके शरीर में चोटों के निशान हैं

 

 


By - Manish Sahu Damoh
31-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.