Sagar - बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया मलद्वार की आंत काट दी, अब दुनिया में नहीं रही महिला sagar tv news
विवादों में घिरे रहने वाली सागर की मीरा हॉस्पिटल एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल बीते दिनों जिस महिला का आपरेशन डॉक्टर मोनिका जैन ने किया था उसकी भोपाल में जान चली गई
परिजनों का आरोप है कि डॉ. मोनिका जैन ने बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान आंत काट दी जिससे गंदगी पेट में जमा होने लगी। इसी इनफेक्शन की वजह से महिला की जान गई। उन्होंने बताया कि भोपाल में भर्ती के दौरान उन्हें यह सब जानकारी मिली है। परिजनों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया है। फिर भी इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे है। इसको लेकर उन्होंने मोती नगर थाने में आवेदन दिया है और निष्पक्ष जांच कर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है
पिछले दिनों मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुरा गांव निवासी आजादरानी जांच कराने के बाद डॉ. मोनिका जैन को दिखाने के लिए उनकी अस्पताल गई थी। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। और ऑपरेशन करने की बात कही। खून की कमी होने के कारण ब्लड का इंतजाम किया और अगले दिन छोटे बेटे को सहमति लेकर तुरंत ऑपरेशन कर दिया। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन की सूचना किसी भी परिवार के बड़े सदस्य को ऑपरेशन होने के बाद दी गई।
इस मामले में उन्होंने आपत्ति उठाई तो मरीज को ले जाने की कहने लगे। आखिरकार एक दिन रखकर उन्होंने मरीज को कहीं और ले जाने के लिए कह दिया। जबकि मरीज की स्थिति दिनों दिन गंभीर होती जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि डॉ. जैन ने लापरवाही से इलाज करते हुए आजादरानी की बच्चादानी के साथ मलद्वार के पास आंत को भी काट दिया। जिसकी बजह से पेट में गंदगी फैल गई और इनफेक्शन बढ़ने लगा। जब भोपाल जाकर चैक कराया तो सारी स्थिति वहां के डॉक्टरों ने बताई। वहां परिजनों के सामने ऑपरेशन किया लेकिन हालत खराब होने के कारण उनकी मौत हो गई