Sagar-किसानों को तोहफा, सोयाबीन मक्का धान सहित इन फसलों पर बढ़ाई एमएसपी, जाने नए रेट
केंद्र सरकार ने किसानो को बड़ी खुशखबरी दी, खरीफ सीजन की 14 प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2,369 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 69 रुपए ज्यादा है।
कपास की नई MSP 7,710 रुपए तय की गई है। इसकी एक दूसरी किस्म की नई MSP 8,110 रुपए कर दी गई है, जो पहले से 589 रुपए ज्यादा है।
ज्वार पर 328 MSP बढ़ाकर 3699 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है
बाजरा पर 150 रुपया बढ़कर 2775 रुपया प्रति क्विंटल हो गई, रागी पर 596 रुपए एसपी बढ़ने से 4846 रुपए प्रति क्विंटल दाम मिलेंगे इसी तरह मक्का पर 175 रुपए बढ़ने से नए भाव 2400 होंगे अरहर पर 450 रुपए का इजाफा किया गया और नए भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं मूंग पर 86 रुपए बढ़ने से नए भाव 8768 रुपए पर पहुंच गए इसी तरह उड़द के नए भाव 7800 मूंगफली के नए भाव 7263 रुपए सूरजमुखी के नए भाव 7721 रुपए जो सोयाबीन के नए भाव 5328 रुपए हो गए इस पर 436 का इजाफा किया गया है रामतिल पर सबसे अधिक 820 रुपए बढ़ाए गए हैं
नई MSP से सरकार पर 2 लाख 7 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा, यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 7 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि MSP फसल की लागत से कम से कम 50% ज्यादा हो, इस बात का ध्यान रखा गया है।
मिनिमम सर्पोट प्राइस वो मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल सरकार को बेचने पर मिलता है, भले ही बाजार में उस फसल की कीमत कम हो। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर किसानों पर न पड़े।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वह न्यूनतम दाम होता है, जो सरकार किसानों को उनकी फसल के लिए सुनिश्चित करती है। अगर बाजार में फसल का दाम MSP से नीचे चला जाए, तब भी सरकार उस फसल को MSP पर खरीदती है, जिससे किसानों को घाटा न हो।