MP में बड़ा ज़मीन घोटाला: 300 साल पुराने मंदिर की करोड़ों की जमीन बेची, हाई कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर

 

टीकमगढ़ शहर में 300 साल पुराने बिहारी जी मंदिर की करोड़ों की जमीन को अवैध तरीके से बेचने और उस पर कॉलोनी बसाने का बड़ा कथित घोटाला सामने आया है। आरोप है की हवेली रोड स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर की 2.37 हेक्टेयर जमीन, जिसका खसरा नंबर 768 और 769 है, को फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए करीब 8 से 9 करोड़ रुपये में बेचा गया था। इस जमीन पर कॉलोनी काटकर छोटे-छोटे प्लॉट बनाए गए और लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये में बेच दिए गए। जब इस जमीन की असलियत सामने आई,

 

 

 

तो याचिकाकर्ता स्वदेश रावत ने टीकमगढ़ कलेक्टर और एसडीएम को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उन्होंने हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर विवेक श्रोतिय के आदेश पर SDM लोकेंद्र सिंह सरल, तहसीलदार अरविंद यादव और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। साथ ही 17 फर्जी रजिस्ट्रियों को रद्द कर जमीन को फिर से मंदिर के नाम दर्ज किया गया।

 

 

 

 

स्वदेश रावत ने बताया कि यह जमीन संवत 2001 में राधा रानी मंदिर के नाम रिकॉर्ड में थी, लेकिन संवत 2015 में राजेंद्र आधौरी के परिजनों ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर इसे अपने नाम दर्ज करवा लिया और फिर राजाराम राय नामक प्रॉपर्टी डीलर को बेच दिया। राजाराम ने इस जमीन पर कॉलोनी विकसित कर दी और प्लॉटों की बिक्री शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बैंक से लोन लेकर प्लॉट खरीदे, जो अब मुश्किल में हैं क्योंकि जमीन अवैध रूप से बेची गई थी।

 

 

 

 

SDM लोकेंद्र सिंह सरल ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 और कॉलोनी विकास नियम 2021 के तहत अब इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी और जिन मकानों का निर्माण किया गया है, उन्हें भी अलग से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। यह कार्रवाई सीधे हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई है, जिससे धार्मिक भूमि की रक्षा हो सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।


By - sagar tv news
29-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.