Sagar- पूर्वज करते थे भरोसा, आज भी सच होती इस चिड़िया की भविष्यवाणी ! बारिश के मिले संकेत
सागर में कुछ जगहों पर इस बार चार अंडे देखे गए है जिससे चार महीने अच्छी बारिश होने के संकेत मिले है इधर मौसम विभाग ने भी इस बार 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया है
द्रौपदी बाई गौतम बताती हैं कि जब मौसम के बारे में कुछ पता नहीं चलता था. उस समय से ही इस तरह के टोटके हम लोगों के लिए मददगार रहे हैं. टिटहरी के अंडे देखकर ही हम लोग बारिश के सीजन की तैयारी करते थे कि कौन सी फसल की बुवाई करनी है क्या करना है ? अगर इस पक्षी ने नदी में अंडे रख दिए तो फिर जब तक बच्चे नहीं हो जाते तब तक ना तो अच्छी बारिश होती है और ना ही नदी की धार निकल सकती है.